{"_id":"5d4888e18ebc3e6c935cfc7f","slug":"crime-bareilly-news-bly371363614","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सरहद में तैनात, घर पर दबंगों से परिवार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति सरहद में तैनात, घर पर दबंगों से परिवार परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पति सरहद पर देश की सुरक्षा को तैनात है। दबंगों ने उसकी पत्नी के अभद्रता करते हुए बगीचा रौंद दिया, विरोध करने पर मारपीट भी की। उसकी पत्नी जब पुलिस ने शिकायत करने की गई तो कैंट पुलिस ने उसके खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की। दबाव पड़ने पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तो कर ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। महिला परिजनों के साथ एसपी सिटी से मिली और कार्रवाई की गुहार की।
कैंट के नकटिया क्षेत्र की उजाला कालोनी की शबनम के पति मोहम्मद नसीम सीआरपीएफ में हैं। इन दिनों पर जम्मू में तैनात होकर देश की सुरक्षा है। दो अगस्त शाम चार बजे पड़ोसी मोहम्मद अली और बाबू की शबनम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई। शोर मचने पर पड़ोसी पहुंच गए जिनको देखकर दोनों गालियां देते हुए चले गए। इसके बाद शबनस थाना कैंट पहुंची। पीछे से आरोपी भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों के पक्ष में शबनस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थोड़ी देर बाद पुलिस ने शबनम की भी रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को शबनम थाना बारादरी में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह से मिली। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले घर के बाहर बगीचा भी कार से रौंद दिया था। मना करने पर अभद्रता भी की थी। उन्होंने कैंट पुलिस की शिकायत की। एसपी सिटी ने कैंट इंस्पेक्टर अवनीश कुमार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।