{"_id":"5d3cae328ebc3e6d0574770f","slug":"crime-bareilly-news-bly370283951","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्बल कंपनी में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्बल कंपनी में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक फर्जी हर्बल कंपनी में निवेश के नाम पर कुछ लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ितों ने कंपनी के लोगों से संपर्क करना चाहा तो वह टहलाने लगे। रुपये वापस मांगे तो ठगों ने संपर्क बंद कर दिया। पीड़ितों ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर उनके साथ हुई ठगी की शिकायत की। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए।
इज्जतनगर के कर्मचारी नगर निवासी जय किशन, सीबीगंज के सराय तल्फी निवासी नीलम और मीरगंज के नगरिया सादात निवासी जावेद खां की मुलाकात करीब एक साल पहले महानगर निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। उस व्यक्ति ने उन्हें एक हर्बल इंडस्ट्रीज के बारे में बताया और उसमें निवेश करने को राजी कर लिया। इसके बाद जय किशन ने कंपनी में करीब 5,16,501 रुपये, 11,67,000 रुपये और नीलम ने 1,61,500 रुपये निवेश किए। कुछ दिन बाद मुनाफे की बात की तो वह लोग टाल मटोल करने लगे। विरोध करने पर रुपये वापस लेने को बोला। बताया कि मुनाफा मिलने में देरी होने पर रकम वापस करने को बोला तो कंपनी के लोगों ने संपर्क करना बंद कर दिया। आरोप है कि कंपनी में निवेश करने के नाम पर आरोपियों ने उनसे लाखों रुपये हड़प लिए।