फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 28 Jul 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अजमतपुर निवासी एक युवक का शव शनिवार की सुबह सड़क किनारे पेड़ से लटकटा देखा गया। इससे सनसनी फैल गई। मृतक के घर वालों ने उसके ही ससुराली जनों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव अजमतपुर के ग्रामीण सुबह खेतों की ओर गए थे। गांव के निकट बिलरिया मार्ग पर एक पेड़ से गांव निवासी सुदर्शन (20) का शव लटकता देखा तो इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि सुदर्शन का विवाह एक साल पहले कोतवाली मोहम्मदी के गांव हकीमपुरा गांव निवासी लौंगाश्री के साथ हुआ था। ससुराल में कुछ दिन रहने के बाद वह मायके चली गई थी। तब से वहीं रह रही है। दो दिन पहले सुदर्शन पत्नी को लेने अपनी ससुराल गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने ससुराल वालों पर मारपीट कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात साफ हो गई है कि मृतक सुदर्शन शुक्रवार की शाम घर पर था। उसके शव पर कोई चोट आदि के निशान नहीं हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed