फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

जाम लगाने में पांच नामजद 150 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Jul 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
मोहम्मदी। रामलीला चौराहे पर बुजुर्ग का शव रखकर जाम लगाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए 150 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है उधर पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। शाहजहांपुर के सिंधौली थाने के गांव बवरा निवासी कमलेश के पुत्र रवि की शादी मोहम्मदी कस्बे के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी रामेश्वर राठौर की पुत्री प्रतिभा राठौर से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उन दोनों से एक पुत्र हुआ। कुछ दिन पूर्व दोनों परिवारों में दहेज को लेकर अनबन हो गई तो रामेश्वर राठौर ने लड़के पक्ष के कमलेश आदि के खिलाफ 2 जून 2019 दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। तभी से दोनों ओर से तल्खी चल रही थी। मृतक कमलेश कुमार की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि 27 जून 2019 को उनके पति कमलेश किसी काम से बाइक से मोहम्मदी आए थे। कस्बे के बरवर चौराहे पर करीब तीन बजे उसके पुत्र रवि के ससुर रामेश्वर और उनके पुत्र राकेश सत्यपाल, विकास, और कुलदीप ने लाठी डंडो से कमलेश को मारा पीटा। कमरे में बंद कर दिया था। 25 जुलाई को पति की चोटों के कारण मौत हो गई। शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम कराने के बाद घर वाले शुक्रवार की शाम पांच बजे मोहम्मदी आ धमके। शव रामलीला चौराहे पर रख कर जाम लगा दिया था। पुलिस ने मृतक कमलेश की पत्नी मुन्नी देवी की तहरीर पर रामेश्वर और उनके पुत्रों राकेश, सत्यपाल, विकास और कुलदीप के खिलाफ गैरइरादतन हत्या आदि कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं रोड जाम कर आवागमन बाधित करने, लोगों को क्षति पहुंचाने और सरकारी काम में बाधा डालने आदि धाराओं में शाहजहांपुर निवासी शेर सिंह, राजीव राठौर, गांव बवरा थाना सिंधौली निवासी गजेंद्र, अभिषेक और खुटार निवासी शेर सिंह को नामजद कर 150 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed