{"_id":"5d3c8a2d8ebc3e6cd2581bf2","slug":"crime-bareilly-news-bly3702812176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने सैधरी में छापा मारा कच्ची शराब का मिला जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ने सैधरी में छापा मारा कच्ची शराब का मिला जखीरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज। एएसपी की अगुवाई में शनिवार को पुलिस ने गांव सैधरी और मिदनिया गांव में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस व आबकारी विभाग ने मौके से 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है।
शराब के लिए बदनाम शहर से सटे गांव सैधरी में एएसपी के साथ पहुंची पुलिस और आबकारी विभाग ने छापा मारकर की। गांव के पूरब और पश्चिम बस्ती में टीम न ने घरों को खंगाला। पुलिस को कई घरों में शराब की भट्टियां धधकती मिली। अधिकारियों ने घरों में जमीन के नीचे छुपाकर रखी गई 200 लीटर शराब बरामद की वहीं हजारों लीटर लहन को नष्ट कराया। गांव के करीब उल्ल नदी किनारे भी कई भट्ठियां सुलगती मिलीं। जेसीबी से कई जगह खुदान कराया तो सैकड़ों लीटर लहन बरामद हुई, जिसे नदी में बहा दिया गया। पुलिस ने भारी मात्रा में मिले उपकरणों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। टीम में सीओ सिटी, जिला आबकारी अधिकारी के साथ ही नगर पालिका कर्मी भी शामिल थे।