फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

ननिहाल गई छात्रा को पिता-भाई ने पीटा

Sat, 27 Jul 2019 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बेटी के ननिहाल जाने से नाराज शराबी पिता और भाई ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। छात्रा किसी तरह भागकर मामा के घर पहुंची तो वह उसे थाने लेकर पहुंचे। छात्रा के शिकायत पर उसके पिता और भाई के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र निवासी एक छात्रा शुक्रवार सुबह अपने मामा के साथ घायल अवस्था में बारादरी थाने पहुंची। छात्रा के मुताबिक उसके पिता और भाई ननिहाल वालों से रंजिश रखते हैं। उसके वहां जाने पर पाबंदी लगाते हैं। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटते हैं। आरोप है कि शुक्रवार सुबह ननिहाल से लौटने पर पिता नाराज हुए और उसे पीटने लगे। भाई ने भी उसे पीटते हुए सिर दीवार में मार दिया। वह किसी तरह भाग कर अपने डॉक्टर चाचा के घर पहुंची। वहां से मामा से संपर्क किया तो वह उसे लेकर थाने पहुंचे। छात्रा के मामा भी शहर के एक इंटर कॉलेज में टीचर हैं। बताया कि इसके चलते पिता ने स्कूल के बाद उसकी पढ़ाई भी छुड़वा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed