फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

एडीजी ने सुभाषनगर इंस्पेक्टर व दो चौकी इंचार्ज को किया तलब

Wed, 24 Jul 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। अपर सांख्यिकी अधिकारी जेपी शाक्य की पत्नी से खींचतान और उनके एमटेक बेटे से मारपीट करना सुभाषनगर पुलिस के गले की हड्डी बन गया है। मंगलवार को एडीजी अविनाश चंद्र ने सुभाषनगर इंस्पेक्टर और करगैना चौकी इंचार्ज को अपने कार्यालय बुलाकर पूछताछ की। मढ़ीनाथ चौकी इंचार्ज को एक अन्य मामले में तलब किया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम बदायूं रोड पर नगर निगम की टीम के साथ पुलिस ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। इसी दौरान कमिश्नर कार्यालय के अपर सांख्यिकी अधिकारी जेपी शाक्य के घर के बाहर नाले पर पड़ा जाल और दरवाजे पर पड़ी बजरी हटाई तो उनकी पत्नी मीना शाक्य ने विरोध किया। मीना शाक्य का आरोप है कि विरोध करने पर करगैना चौकी इंचार्ज ने उनसे खींचतान व अभद्रता की। उनके एमटेक बेटे नितिन से मारपीट की। इस मामले में मंगलवार को एडीजी अविनाश चंद्र ने सुभाषनगर प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी और करगैना चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह को अपने कार्यालय तलब किया। उनसे एडीजी ने पूरी घटना के बारे में पूछा। उन्हें पब्लिक के साथ सद्व्यवहार करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार पर सुभाषनगर पुलिया के पास फायरिंग की घटना के बाद एक घर में घुसने का आरोप है। एडीजी ने मढ़ीनाथ चौकी इंचार्ज से भी घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed