{"_id":"5d376e708ebc3e6cc0504cf1","slug":"crime-bareilly-news-bly3696974193","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को ठगने वाली नौकरानी और कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को ठगने वाली नौकरानी और कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंटरनेट पर दिल्ली की एक एजेंसी से हायर की गई नौकरानी कंपनी के एजेंट को रुपये मिलने के घंटे भर बाद ही व्यापारी के घर से चंपत हो गई थी। उन्होंने थाना बारादरी में नौकरानी और कंपनी के खिलाफ तहरीर सौंपी थी। मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
डीडीपुरम निवासी हिंद प्रिंटर्स प्रतिष्ठान के मालिक आदर्श अग्रवाल ने दिल्ली की सीमा प्लेसमेंट सर्विस सेंटर नाम की एजेंसी से एक नौकरानी हायर की थी। इसके लिए कंपनी को सात हजार रुपये प्रतिमाह और पांच हजार रुपये सिक्योरिटी मिलाकर करीब 33 हजार रुपये दिए थे। 19 जुलाई को एक एजेंट उनके घर पर एक युवती झारखंड के सिमगेड़ा जिला निवासी अनुपा लकड़ा छोड़ गया था। एजेंट के निकलने के कुछ देर बाद ही युवती भी घर से भाग गई थी। इसके चलते आदर्श समेत अन्य व्यापारियों ने सीओ थर्ड कुल्दीप सिंह से मिलकर शिकायत की थी।