फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मंदिर गई छात्रा की लाश जंगल में मिली

Wed, 24 Jul 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
crime
शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव ब्योधा में हाईस्कूल की छात्रा का शव जंगल में ढोड़ा नदी की तलहटी में दीजोड़ा कुंडा के पास जंगल में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में जहर की संभावना देखकर विसरा सुरक्षित किया गया है। दुष्कर्म की संभावना नहीं मिली पर पैनल से कराए पोस्टमार्टम में महिला डॉक्टर ने स्लाइड भी सुरक्षित की। एसपी देहात और सीओ बहेड़ी के साथ डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

गांव निवासी भगवान दास की सत्रह वर्षीय बेटी राखी गांव के ही ठाकुरद्वारा मंदिर में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पूजा करने गई थी। मंगलवार सुबह उसकी लाश जंगल में पड़ी मिली। पिता के मुताबिक लड़की की मां रामकली अपने मायके गई हुई थीं। भतीजे प्यारेलाल ने राखी का शव मिलने की सूचना उन्हें दी। राखी चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके दोनों भाई दिल्ली में काम करते हैं। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह और सीओ आलोक कुमार अग्रहरि मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट भी डॉग स्क्वॉड को लेकर आई। घटनास्थल से डॉग गांव की ओर मंदिर और छात्रा के घर तक जाकर रुक गया।
विज्ञापन


किसी करीबी की साजिश, शव खेत में फेंक दिया
बरेली। शेरगढ़ के ब्योधा गांव में छात्रा की मौत में किसी करीबी का हाथ है, ये बात अभी तक की जांच से साफ हो गई है। पुलिस को कुछ लोगों पर संदेह भी है पर अभी गिरफ्तारी से परहेज कर रही है। परिवार ने पुलिस या ग्रामीणों को रात में बेटी के घर न लौटने की सूचना क्यों नहीं दी, ये भी जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड यूनिट और डॉग स्कवॉड की अभी तक की जांच में शव पड़े होने के स्थान पर मारने या संघर्ष करने का कोई निशान नहीं मिला है। छात्रा के कपड़े पूरी तरह व्यवस्थित थे तो पैरों में चप्पलें भी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट भी सुरक्षित पाया गया है। इससे लगता है कि छात्रा के साथ किसी तरह की जबर्दस्ती या हत्या नहीं की गई है। जहर से मौत के अंदेशे में आत्महत्या की बात भी खारिज हो जाती है। जाहिर है कि छात्रा के आत्महत्या करने की कोई वजह नहीं थी, अगर वो ऐसा करती तो घर पर भी जहर खाकर जान दे सकती थी। उधर, महंत का कहना है कि राखी मंदिर में पूजा करने आई ही नहीं थी। गांव में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है लेकिन कोई भी खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं है। जांच से साफ है कि कहीं छात्रा को जहर दिया गया, उसकी मौत के बाद शव को यहां लाकर डाल दिया गया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ न होने से खुलासे में कुछ समय लग सकता है, पुलिस दूसरे तरीकों से सच्चाई पता करने में जुटी है।


प्रथम दृष्टया छात्रा की मौत जहर के सेवन से लग रही है। पूरी पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। छात्रा ने खुद जहर खाया या किसी और ने खिलाया, ये जांच का विषय है। कई बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही है, जल्दी ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। - आलोक कुमार अग्रहरि, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed