फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कैफे जा रहे छात्र पर हमला, फायरिंग

Sat, 20 Jul 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। पुरानी रंजिश के चलते एक छात्र को अकेला पाकर कुछ दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। छात्र भागकर अपने चाचा के घर में घुसा तो दबंगों ने वहां घुसकर भी मारपीट की। छात्र के पिता के मुताबिक तहरीर लेकर सुभाषनगर थाने पहुंचे तो पुलिस शिकायत दर्ज करने में आनाकानी करने लगी। करीब दो घंटे बैठाने के बाद विरोध करने पर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र की गंगा नगर कालोनी निवासी विष्णु दत्त के बेटे आदित्य स्नातक का छात्र है। शुक्रवार शाम कैफे जाते वक्त बदायूं रोड स्थित एक बारात घर के पास कुछ बाइक सवारों ने उन्हें घेर लिया। बचने ते लिए बारात घर में भागे तो आरोपी वहां घुस गए और उसे पीटने लगे। उनके मुताबिक इसी बीच उनमें एक दबंग ने उनके ऊपर एक फायर किया। लोग इकट्ठा हुए तो आदित्य वहां से बचकर निकल भागे और पास ही अपने चाचा रामनिवास के घर पहुंचे। लेकिन दबंगों ने यहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और वहां भी घुसकर मारपीट की। बीच बचाव करने घर के लोग पहुंचे तो उसने भी आरोपियों ने हाथापाई की। यूपी 100 पर फोन किया तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बताया कि करीब एक महीने पहले एक शादी में हुए झगड़े के बाद आरोपी उससे रंजिश मानने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed