{"_id":"5d3224e48ebc3e6c990bc209","slug":"crime-bareilly-news-bly369180945","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के पीछे कपड़ा शोरूम में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के पीछे कपड़ा शोरूम में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिविल लाइंस में कोतवाली और एसपी सिटी दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर एक कपड़ों के शोरूम में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। शोरूम मालिक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डीडीपुरम में रहने वाले सुमित मलिक की आजमननगर में कुमार टाकीज के पीछे कपड़ों की दुकान और गोदाम है। शनिवार सुबह दुकान पहुंचे उनके कर्मचारी राजा ने उन्हें दुकान के ताले खुले होने की खबर दी। सुमित पहुंचे तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में घुसे चोर गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये चुरा कर ले गए। सुमित ने बताया कि दुकान बंद करते समय वह हादसे की आशंका से बिजली बंद कर जाते हैं, इससे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो जाते हैं। दुकान की चाबी नीचे इनवर्टर की रैक में ही रखते हैं। उन्हें शक है कि किसी ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर घटना को अंजाम दिया है।