{"_id":"5d2f7fbe8ebc3e6c9c26ab61","slug":"crime-bareilly-news-bly3689533144","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर नोटिस! सावन आए.. तब कांवड़ियों का हंगामा सोच साहब घबराय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर नोटिस! सावन आए.. तब कांवड़ियों का हंगामा सोच साहब घबराय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सावन शुरू होेने के साथ कांवड़ियों के जत्थों का निकलना भी अब शुरू होने वाला है लेकिन डीएम के आदेश के बावजूद अब तक सड़कों के गड्ढों को नहीं भरा गया है। ऐसे में प्रशासन की चिंता बढ़ रही है कि खस्ताहाल सड़कों पर अगर कोई हादसा हो गया तो भड़के कांवड़िये कहीं कानून व्यवस्था के लिए संकट न बन जाएं। पिछले साल कांवड़ियों के पीलीभीत और बदायूं रोड पर हादसों का शिकार होने के बाद कई बार हंगामा हुआ था लिहाजा एडीएम सिटी ने खस्ताहाल सड़कों का निरीक्षण करके पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और एनएचएआई के अधिकारियों को फिर नोटिस भेजे हैं।
कांवड़ यात्रा शुरू होने के मद्देनजर एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने अपने निरीक्षण में पाया कि चौपुला चौराहे के पास बदायूं ओवरब्रिज पर कई गड्ढे हैं। चौपुला से किला रोड पर माल गोदाम के सामने सहित कई जगहों पर पैच नहीं बनाए गए हैं। किला ओवरब्रिज और अलखनाथ मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क के गड्ढे भी नहीं भरे गए हैं। इसी तरह थाना प्रेमनगर की सड़क पर भी कई बड़े गड्ढे हैं। इसके लिए जिम्मेदार विभागों को नोटिस देते हुए एडीएम सिटी ने कहा है कि कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के आदेश हैं कि सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। डीएम के कार्रवाई के आदेश को भी गंभीरता से नहीं लिया गया है। अधिकारियों को डर है कि टूटी सड़कों पर कांवड़ जत्थों के निकलने के दौरान अगर वाहन पलटने या कोई दूसरा हादसा हो गया तो सैकड़ों-हजारों की संख्या में चल रहे कांवड़िये उग्र हो सकते हैं।
कछला जाने वाली टूट रही सड़क, सफेद पट्टी गायब
सावन भर कई लाख कांवड़िये बदायूं हाईवे से होते हुए कछला रामगंगा पहुंचते हैं। एडीएम आंवला विशु राजा ने इस रोड का निरीक्षण कर पाया कि हाईवे के दोनों ओर फुटपाथ कई जगहों पर टूट और धंस रहा है। बारिश से खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। रास्ते में सरदार नगर पुल पर रात के समय डिवाइडर नहीं दिखता है, जिससे हादसा संभव है। कोहनी प्रतापपुर गांव के पास जो डिवाइडर है, उस पर रेडियम और सफेद पट्टी भी नहीं है। एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन हरवंश सिंह को नोटिस भेजकर तत्काल सड़क की मरम्मत कराने को कहा है।
विज्ञापन
प्रशासन सोमवार को बंद कराए स्कूल और मीट की दुकानें
सावन में कांवड़ यात्रा को देखते हुए एसपी सिटी अभिनंदन ने अपर जिला मजिस्ट्रेट को ट्रैफिक की सुरक्षा को लेकर चिट्ठी भेजी है। इसमें कांवड़ियों के मार्ग पर सोमवार को शराब व मीट की दुकानें बंद कराने, सोमवार को कांवड़ मार्गों पर स्थित स्कूलों को ट्रैफिक की दिक्कत को देखते हुए सोमवार को बंद रखने, कांवड़ यात्रा के मार्गों पर खुले तार और ट्रांसफार्मरों से हादसे रोकने के लिए सुरक्षा कार्य कराए जाने, कांवड़ियों के मार्ग स्वालेनगर में खाल के कारखाने को बंद रखने के लिए कहा गया है।