फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   death in custody

हिरासत में मौत का मामला: बदायूं के कछुआ तस्करों को पकड़ना भूली बिशारतगंज पुलिस

Tue, 09 Jul 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
death in custody
बरेली। बिशारतगंज थाने में हिरासत में हत्या के आरोपी की आत्महत्या के बाद इंस्पेक्टर और दीवान को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद नए इंस्पेक्टर ने घटना के खुलासे को अन्य आरोपियों की तलाश ही छोड़ दी। एसपी देहात ने जल्द गिरफ्तारी न होने पर इंस्पेक्टर को कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

18 जून की रात रामगंगा पुल के पास अखा निवासी श्यामसिंह का शव ट्रैक पर मिला था। हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। श्याम सिंह के भाई रामसिंह ने हत्या का आरोप लगाया। रिश्ते के भाई ने बताया कि श्याम सिंह घटना से पहले अखा मोड़ पर कुछ लोगों का इंतजार कर रहा था, जो बदायूं से उसे बीस पंजे का कछुआ देने आ रहे थे। इस मामले में बिशारतगंज पुलिस ने श्याम सिंह के दूर के रिश्तेदार बदायूं निवासी राम सिंह को पकड़ा था। 23 जून की सुबह राम सिंह ने थाने के शौचालय में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि घरवालों के सामने उसने तीन साथियों के साथ अवैध संबंधों में श्याम सिंह की हत्या की बात कबूली। इसी अपराधबोध में खुदकुशी कर ली। अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ गए लेकिन मौजूदा इंस्पेक्टर ने उनकी तलाश में आज तक दबिश नहीं दी। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों मामलों में तस्वीर साफ करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed