फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

नकटिया इलाके में ऑनरकिलिंग! घर में युवती की मौत, गुपचुप दफन करके परिवार फरार

Mon, 08 Jul 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। ट्रक ड्राइवर की बेटी की रात में अचानक मौत के बाद परिवार ने गांव लेकर जाकर शव को दफना दिया। चर्चा है कि छह महीने पहले प्रेम प्रसंग के चलते यह युवती गांव के ही लड़के के साथ फरार हो गई थी। तब पुलिस ने फैसला कराकर युवती परिवार को सौंप दी थी। इसको लेकर नकटिया इलाके में ऑनरकिलिंग का हल्ला मचा है लेकिन पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

नकटिया में एक कॉलोनी निवासी ट्रक ड्राइवर मूल रूप से भुता क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। छह महीने पहले वह परिवार के साथ गांव में ही रहता था। करीब आठ माह पहले प्रेम प्रसंग के चलते उसकी 18 वर्षीय बेटी एक युवक के साथ चली गई थी। परिवार ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय दबाव बनाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। एक दरोगा की इसमें खासी भूमिका रही और युवती को उसके परिवार को सौंप दिया गया। इसके कुछ दिन बाद परिवार गांव छोड़कर नकटिया में बने अपने मकान में रहने लगा। बताते हैं कि शनिवार देर रात युवती की घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पड़ोसियों को रात में इसकी भनक भी नहीं लगी। इसके बाद तड़के ही परिवार वाले शव लेकर गांव पहुंचे और वहां के कब्रिस्तान में दफना दिया। शव ले जाते देखकर लोगों को घटना की जानकारी हुई तो ऑनरकिलिंग की चर्चा शुरू हो गई। सूचना पर कैंट पुलिस पहुंची तो घर में ताला पड़ा मिला। पुलिस ने फोन पर परिवार से संपर्क किया तो पता लगा कि युवती का पिता ट्रक लेकर अंबाला गया है। उन लोगों ने मौत की वजह ब्रेन हेमरेज बताई। कहा- युवती मानसिक मंदित थी। दौरे पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


घटना को लेकर हमारे पास भी कुछ लोगों की कॉल आई थीं। पुलिस ने जाकर देखा तो दरवाजे पर ताला पड़ा था। घर के किसी शख्स से बात नहीं हो सकी। कुछ लोगों ने बीमारी से युवती की मौत की बात बताई। युवती का पिता अभी बाहर बताया जा रहा है, लौटने पर उससे बात की जाएगी। - अवनीश कुमार, इंस्पेक्टर कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed