फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बरेली कॉलेज गया हाईस्कूल का छात्र लापता, भीड़ पहुंची थाने

Sat, 06 Jul 2019 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो-
विज्ञापन

बरेली कॉलेज गया हाईस्कूल का छात्र लापता, भीड़ पहुंची थाने
दिल्ली ने आई कॉल, बोला- कोई नशा देकर ले गया था मुझे
बरेली। बरेली इंटर कॉलेज में अपना एडमिशन कराने गया हाईस्कूल का छात्र लापता हो गया तो हजियापुर से काफी संख्या में भीड़ बारादरी थाने पहुंच गई। हालांकि यहीं पर पिता के नंबर पर आई छात्र की कॉल से परिवार को सुकून आ गया। छात्र ने बताया कि वह किस तरह नशे की हालत में दिल्ली आ गया, उसे नहीं पता। वह दिल्ली के जीआरपी थाने में पहुंच गया था।

नगर निगम के सफाई कर्मी अजय कुमार के बेटे रोहित ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से इसी साल हाईस्कूल पास किया है। अजय ने शुक्रवार दोपहर बाद बारादरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बताया कि रोहित अपना एडमिशन कराने बरेली इंटर कॉलेज गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। उसके नंबर भी बंद आ रहे हैं। उन्हें अनहोनी का डर सता रहा है। शुक्रवार रात अजय के साथ काफी संख्या में मोहल्ले के लोग थाने पहुंच गए और पुलिस से रोहित की बरामदगी कराने की मांग की। इसी दौरान रोहित की कॉल आ गई। उसने बताया कि वह कॉलेज जा रहा था। पता नहीं उसे कब नशा हो गया और कैसे वो दिल्ली पहुंच गया। बताया कि उसने खुद को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पाया तो जीआरपी थाने आ गया। वहीं से बात कर रहा है। अजय ने बताया कि वे लोग पुलिस के साथ दिल्ली जा रहे हैं। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि कोई इस तरह बीच सड़क से किशोर को कैसे ले जा सकता है। मामला संदिग्ध लग रहा है, छात्र के लौटने पर उसके बयान लेकर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed