{"_id":"5d1fbe948ebc3e3c645a2382","slug":"crime-bareilly-news-bly3674446138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेजुएशन में अब तक 58 हजार एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेजुएशन में अब तक 58 हजार एडमिशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष में शुक्रवार तक 58 हजार छात्र-छात्राओं ने एडमिशन ले लिया गया है। अब महाविद्यालयों ने वेटिंग लिस्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ महाविद्यालयों ने परास्नातक में एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
बरेली कॉलेज ने पहली मेरिट लिस्ट से छूटे छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिए शुक्रवार को अंतिम मौका दिया था। शुक्रवार को बरेली कॉलेज में बीए में 85, बीएससी मैथ्स में पांच, बीएससी बायो में 13 और कॉमर्स में 24 दाखिले हुए। ये छात्र-छात्राएं शनिवार को फीस जमा करेंगे। बीए में 558, बीएससी मैथ्स में 223, बीएससी बायो में 201 और कॉमर्स में 415 एडमिशन हो गए हैं। बाकी बची सीटों के लिए रविवार सात जुलाई को वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी।
अवंतीबाई में आज से पीजी के दाखिले
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार तक बीए में 186, बीएससी में 47 और बीकॉम में 29 प्रवेश हुए हैं। ग्रेजुएशन में बची सीटों के लिए सोमवार को यहां वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। शनिवार से यहां पीजी के एडमिशन भी शुरू हो जाएंगे। शनिवार से एमए गृहविज्ञान, संगीत, राजनीतिशास्त्र और सोमवार से समाजशास्त्र के एडमिशन होंगे। पीजी की मेरिट लिस्ट कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में आज से फिजिक्स की काउंसलिंग
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एमएससी जूलॉजी/एनीमल साइंस की काउंसलिंग हुई। यहां 400 छात्र-छात्राओं को बुलावा भेजा गया था, मगर इनमें से सिर्फ 175 ने ही काउंसलिंग में हिस्सा लिया। शनिवार और सोमवार को एमएससी फिजिक्स की काउंसलिंग होगी।
साहू रामस्वरूप में पीजी में सबको मिलेगा एडमिशन
साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में अब तक बीए में 86, बीएससी गृह विज्ञान में छह और बीकॉम ऑनर्स में तीन एडमिशन हुए हैं। शनिवार से यहां एमए में एडमिशन शुरू हो जाएंगे। कम आवेदन के चलते एमए में सभी आवेदकों को एडमिशन मिलना तय माना जा रहा है। कॉलेज ने छात्र-छात्राओं की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है।