फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

एयरफोर्स स्टेशन से कॉपर चोरी करने वाले छह मजदूर गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन परिसर में लंबे समय से चोरी कर रहे छह मजदूरों को एयरफोर्स प्रशासन ने पकड़कर इज्जतनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर एक कबाड़ी के घर छापा मारकर काफी माल भी बरामद किया, हालांकि कबाड़ी फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इज्जत नगर पुलिस के मुताबिक भोजीपुरा निवासी सुनील, भगवंतापुर गांव निवासी प्रेमपाल, भूड़ा गांव का राजू, नगरिया परीक्षित गांव का आसिफ, चाबड़ गांव का सुरजीत, लालपुर का महेश कुमार एयरफोर्स स्टेशन में मजदूरी के लिए जाते थे। वहां से यह तारों का कॉपर निकालकर छुपाकर साथ में ले आते थे। काफी दिनों से सिलसिला चल रहा था। चोरी के शक में एयरफोर्स प्रशासन ने इन्हें पकड़कर बैठा लिया। एयरफोर्स स्टेशन के श्रीनिवास ने इज्जतनगर थाना पुलिस को बुलाकर इनको सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि छहों चोरी का कॉपर नत्थू नाम के कबाड़ी को बेचते थे। नत्थू के घर छापा मारा तो वह फरार हो गया। वहां से पुलिस कॉपर ले आई। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि नत्थू को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed