फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बारिश में बाजार न पड़े ठंडा इसलिए अब सेल का फंडा

Thu, 04 Jul 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम एवं आउटलेट्स पर माल की भरमार है। ऐसे में गर्मी के कपड़ों की खरीदारी ठंडी होने की आशंका है। इसके चलते बारिश में भी गर्मी के कपड़ों का बाजार गरमाने के लिए कारोबारियों ने सेल शुरू कर दी है। बाजार में नामचीन ब्रांड से लेकर स्थानीय शोरूम तक ऑफर की भरमार है। कपड़ों की खरीदारी पर लोगों को 20-50 प्रतिशत तक छूट दी जाती है।
विज्ञापन

फैशन के दौर में मांग के अनुरूप बाजार में हर रोज ही अलग-अलग डिजाइन के कपड़े लांच हो रहे हैं। नई वैरायटी और डिजाइन आने पर पुराने की मांग कम हो जाती है। सीजन बदलने पर भी ऐसा ही होता है, जिसके चलते दुकानों पर बड़ी तादात में स्टॉक जमा रहता है। अब बरसात का मौसम शुरू होने वाला है लेकिन बाजार में गर्मी के कपड़ों का काफी स्टॉक मौजूद है। ऐसे में रेडीमेड गारमेंट्स का कारोबार बनाए रखने के लिए एक बार फिर सेल के बहाने बाजार को गरमाने की शुरुआत हो गई है। सिविल लाइंस समेत शहर के सभी इलाकों में रेडीमेड गारमेंट्स पर बंपर ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पैंटालून्स पर भी 50 प्रतिशत तक ऑफर
सिविल लाइंस स्थित पैंटालून्स शोरूम पर भी विभिन्न ब्रांड पर 20 से 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। यहां कुछ प्रोडेक्ट कीमत करके बेचे जा रहे हैं तो कुछ के तीन पीस खरीदने पर 70 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। सेल में कुर्ता, पैंट, शर्ट, टीशर्ट, वरमूडा से लेकर लेडीज और जेंट्स के लिए रेडीमेड गारमेंट्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुडलैंड, लिवाइस, लुइस फिलिप पर भी छूट
अयूब खां चौराहे के पास तमाम नामचीन ब्रांड के शोरूम पर भी सेल लगी है। यहां लुइस फिलिप पर 20-40, वुडलैंड पर 40, यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन पर 50, कैंटाबिल पर 50, लिवाइस पर 50 और मदाम पर 40 प्रतिशत तक छूट चल रही है। हालांकि कुछ ऑफर के शर्तें भी हैं कि जैसे दो पीस खरीदने पर 50 प्रतिशत और एक खरीदने पर 40 प्रतिशत छूट।
सलेक्शन प्वाइंट पर 50 प्रतिशत तक छूट
सिविल लाइंस और डीडीपुरम स्थित सलेक्शन प्वाइंट के दोनों स्टोर पर बृहस्पतिवार से सेल शुरू हो रही है। यहां सीएमडी नरेंद्र गुप्ता के मुताबिक सेल में सभी ब्रांड पर 20-50 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। इसमें साड़ियों से लेकर पैंट, टीशर्ट, शेरवानी, कुर्ता-पाजामा समेत तमाम वैरायटी शामिल हैं। सेल में मोंटोकार्लो, अजारो, टच, टॉपलर, ब्लैकबेरी, किलर, पेपे, लिवाइस जैसे ब्रांड भी शामिल हैं।

सेल बढ़ी मगर पहले जैसी बात नहीं
क्वालिटी आउटफिट्स पर भी सेल चल रही है। यहां प्रतिशत तय नहीं है लेकिन विभिन्न गारमेंट्स की कीमतें सामान्य दिनों की तुलना में कम की गई हैं। यहां के मालिक श्याम जुनेजा के मुताबिक मांग की अपेक्षा प्रोडक्शन ज्यादा होने के चलते सेल का चलन बढ़ा है। पहले सेल लगने पर भरी भीड़ उमड़ती थी। मगर अब सेल होने पर भी बिक्री में कोई खास इजाफा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed