{"_id":"5d1d180e8ebc3e3cc71ef037","slug":"crime-bareilly-news-bly367222541","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने यात्री को नशा देकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने यात्री को नशा देकर लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली से घर जा रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान गिरोह के सदस्य ने नशा देकर उसके रुपये और मोबाइल उड़ा लिए।
ग्राम नर्मदापुर बुजुर्ग तहसील बंडा (शाहजहांपुर) निवासी अजय सक्सेना दिल्ली मे नौकरी करता है। मंगलवार रात वह दिल्ली से बंडा जा रहा था। वह बरेली सेटेलाइट बस अड्डे पर बंडा जाने वाली बस का इंतजार करने लगा। इसी दौरान उसने मां से फोन पर बात की। इसी दौरान उसके पास एक युवक आया और बोला वह भी बंडा जाएगा। उसके कहने पर अजय उसके साथ बस अड्डा परिसर में बैठ गया। उसके बाद बेहोश हो गया। बंडा न पहुंचने पर अजय के परिजन उसे खोजते हुए बरेली पहुंचे। उसके न मिलने पर बारादरी थाने मे गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पता चला कि जहरखुरानी का शिकार एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह वहां पहुंच गए। वहां इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर ने बताया कि अजय को बुधवार सुबह कोई व्यक्ति भर्ती करवा गया था, उस समय वह बेहोश था। अजय का मोबाइल और 2500 रुपये भी गायब थे। इसी दौरान अजय ने आपबीती सुनाई। ब्यूरो