फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

स्नातक में तीन दिन 43 हजार से अधिक एडमिशन

Thu, 04 Jul 2019 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। स्नातक में एडमिशन का सिलसिला जोरों पर है। बुधवार को तीसरे दिन एडमिशन का आंकड़ा 43 हजार को पार कर गया। वहीं, बरेली कॉलेज में भी एडमिशन को लेकर भीड़ उमड़ने लगी हैं, लेकिन गर्ल्स कॉलेज में दाखिले की रफ्तार अभी सुस्त है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 500 से अधिक कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए 1,48,500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कॉलेजों ने 29 जून को मेरिट लिस्ट जारी कर एडमिशन शुरू कर दिए और बुधवार तक 43090 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन ले लिया। वहीं, बरेली कॉलेज में बुधवार को बीए में 187, बीएससी बायोलॉजी में 56, बीएससी मैथ्स में 87 और कॉमर्स में 144 एडमिशन हुए। मंगलवार की अपेक्षा एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी के लिए बुधवार को ज्यादा छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

गर्ल्स कॉलेज में कम हो रहे एडमिशन
बुधवार को भी गर्ल्स कॉलेज में एडमिशन की रफ्तार सुस्त रही। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में बुधवार तक बीए में 40 और बीएससी गृहविज्ञान में तीन एडमिशन हुए, जबकि बीए में 960 और बीएससी गृहविज्ञान और बीकॉम ऑनर्स में 60-60 सीटें हैं। बीकॉम ऑनर्स में अब तक कोई एडमिशन नहीं हुआ है। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला महाविद्यालय में बुधवार तक बीए में 68, बीएससी में 30 और बीकॉम में 12 एडमिशन हुए। यहां बीए में 720, बीएससी और बीकॉम में 160-160 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी सीटें भरते ही घटी पीजी में दाखिले की रफ्तार
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमएससी बॉटनी/प्लांट साइंस की काउंसलिंग चल रही है। मंगलवार को पहले दिन यहां 218 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई थी। मगर बुधवार को सिर्फ 88 छात्र-छात्राएं ही काउंसलिंग में शामिल हुए। हालांकि काउंसलिंग में पहुंचने वालों की संख्या इसकी अपेक्षा ज्यादा थी। बताया जाता है कि सरकारी कॉलेज की सीटें भरने के बाद छात्र-छात्राएं निजी कॉलेज के लिए ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके चलते काउंसलिंग तक पहुंचने वाले तमाम छात्र-छात्राएं निजी कॉलेज पता लगते ही वहां से लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed