{"_id":"5d1bb8a08ebc3e3cf10eb12c","slug":"crime-bareilly-news-bly367112865","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना तौकीर रजा के घर चोरी का मामला, सीसीटीवी फुटेज खंगालीं, पीठ दिखीं पर चेहरे नजर नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना तौकीर रजा के घर चोरी का मामला, सीसीटीवी फुटेज खंगालीं, पीठ दिखीं पर चेहरे नजर नहीं आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के घर तीस लाख की चोरी के मामले में दूसरे दिन पुलिस ने खासी मशक्कत की पर चोरों का सही सुराग न पा सकी। पुलिस ने आसपास के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज निकालने के साथ ही सर्विलांस का भी सहारा लिया है। नौकरों के साथ ही नजदीकियों से भी पूछताछ की जा रही है। इलाके भर के संदिग्धों की धरपकड़ से असली चोरों तक पहुंचने की कवायद है।
नबीरे आला हजरत और इत्तेहाद मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा रविवार शाम को पत्नी के साथ दिल्ली रवाना हुए थे, रात को चोरों मेन गेट का ताला खोलकर पूरा घर खंगाल लिया। सोमवार शाम चोरी का पता लगने के बाद पुलिस अफसरों ने फील्ड यूनिट के साथ मौका मुआयना किया। मौलाना तौकीर के साले अतहर की तहरीर पर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरी मेन गेट के ताले को चाबी से खोलकर और चुनिंदा कमरों से सामान निकालकर की गई। इस ताले की चाबी तीन दिन पहले गायब भी हो गई थी। इसलिए पुलिस को शक है कि किसी बेहद करीबी शख्स ने चोरी की या करवाई है।
मंगलवार को भी पुलिस ने पूरे दिन खुलासे की कोशिश में दबिशें दीं। कई संदिग्धों को पकड़ा और छोड़ा गया। दरगाह आला हजरत के गेट से लेकर परिवार के बाकी लोगों के आवासों और सराफों की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कराई गई। रात के अंधेरे में निकलते लोगों की पीठ तो आई पर चेहरे साफ नहीं दिख सके। सर्विलांस से भी खास मदद अभी नहीं मिली है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। प्रभारी कोतवाल शाहिद अली ने बताया कि कई अलग-अलग लाइनें पर काम चल रहा है, नतीजा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आईएमसी पदाधिकारी मिले अफसरों से
मौलाना तौकीर रजा खां के घर हुई चोरी के खुलासे को आईएमसी पदाधिकारियों ने कोतवाली जाकर प्रभारी कोतवाल से मुलाकात की। चोरी के खुलासे को लेकर चल रही कार्रवाई की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया। आईएमसी के पदाधिकारियों में प्रवक्ता डॉ. नफीस खान, मुहम्मद नदीम खान, मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी, अफज़ाल बेग व इफ्तेखार कुरैशी आदि शामिल थे। इधर, घटना की जानकारी के बाद मौलाना के आवास पर उनके समर्थकों व परिचितों का आना-जाना लगा हुआ है। मंगलवार को मौलाना तौकीर रजा की पत्नी घर आ गईं। पुलिस उनसे भी घटना और चोरी गए माल की सही स्थिति के बारे में जानकारी करेगी। मौलाना किसी जरूरी काम से दिल्ली में रुके हुए हैं। वह दो या तीन दिन बाद बरेली आ सकेंगे।