फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

प्रेम पत्र लेने से इनकार किया तो शोहदे ने छात्रा को सरेआम पीटा

Wed, 04 Sep 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
crime
बहेड़ी। बीए की छात्रा को रास्ते में रोककर बाइक सवार शोहदे ने प्रेम पत्र देने की कोशिश की। जब छात्रा ने इनकार किया तो उससे मोबाइल नंबर मांगने लगा। छात्रा के शोर मचाया पर फायर ब्रिगेड कर्मी उसे पकड़ने को दौड़े तो वह भाग गया। कुछ देर बाद छात्रा को एक साथी के साथ घेर लिया और बाल पकड़कर घसीटते हुए जमकर पीटा। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो भाग निकला। छात्रा की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में दो गांव खंगाले। छात्रा ने आरोपी का बाइक को नंबर नोट कर पुलिस को बताया है।
विज्ञापन

कस्बे के एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज की छात्रा मंगलवार दोपहर कॉलेज से घर जा रही थी। रुड़की रोड पर नहर किनारे एक शोहदे ने छात्रा और उसकी सहेली को रोक लिया। उसे एक पर्ची देने लगा। छात्रा ने मना किया तो जबर्दस्ती करने लगा। इस पर छात्रा चिल्लाते हुए उसे फटकारने लगी तो वह उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। शोर सुनकर फायर स्टेशन से निकल रहे एक कर्मी ने डंडा लेकर शोहदे को ललकारा तो वह भाग निकला। छात्रा की सहेली के जाने के बाद वह पैदल अपने घर की ओर जाने लगी। जैसे ही सुनसान इलाके से गुजरी तो बाइक सवार शोहदा अपने एक साथी के साथ आया और उसे घेर लिया। पहले पर्ची न लेने पर नाराजगी जताई और फिर उसे अपना मोबाइल नंबर देने की जिद करने लगा। छात्रा ने मना किया तो बाल पकड़कर उसकी पिटाई करने लगा। जमीन पर गिराकर उसे जमकर पीटा। इसके बाद कुछ लोगों को आता देख रुड़की गांव की तरफ भाग गया। छात्रा ने मौके से यूपी 100 को कई बार फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा। फिर छात्रा थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। नगर चौकी प्रभारी छात्रा को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। छात्रा ने सफेद रंग की अपाचे बाइक का नंबर पुलिस को बताया। पुलिस छात्रा को लेकर रुड़की, टियूली गांव में शोहदों को पकड़ने के लिए दबिशें दीं, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। छात्रा ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


इस तरह दिनदहाडे़ गुंडागर्दी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। कॉलेज की छात्रा को परेशान करने और मारपीट करने वालों की पहचान जल्द कर ली जाएगी। मुखबिरों का नेटवर्क एक्टिव कर दिया है। - सतेंद्र कुमार, नगर चौकी प्रभारी बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed