फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच तीन साल की बच्ची लापता, दहशत

Wed, 04 Sep 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रहीं। देहात क्षेत्र में ज्यादा अफवाहें उड़ रही हैं। इस बीच बच्चों के लापता होने से भी लोगों में दहशत है। अफवाहों के बीच बच्चों के लापता होने की घटनाओं से पुलिस भी पशोपेश में है। सोमवार को बहेड़ी में तीन साल की बच्ची लापता हो गई। वहीं सोमवार रात रात फतेहगंज पश्चिमी में घर में घुसे चोरों ने चार साल की बच्चे को उठा ले जाने की कोशिश की। ऐसे में दहशत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बहेड़ी। बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहों के बीच सोमवार को फरीदपुर नगर पंचायत से तीन साल की बच्ची लापता हो गई। इससे यहां लोग दहशत में हैं। बच्चों को घर से नहीं निकलने दे रहे। फरीदपुर नगर पंचायत के सभासद नरेश कुमार के भाई दुर्गा प्रसाद की तीन साल की बेटी आराधना सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर से खेलने को निकली और लापता हो गई। परिवार वालों ने काफी तलाश किया। इस बीच यहां भी बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाह फैल गई। आराधना कोई सुराग न मिलने पर पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राम अवतार सिंह ने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती के राजेंद्र सोमवार रात परिवार के साथ अपने घर में सोए थे। आधी रात के बाद एक चोर छत के रास्ते किसी तरह घर में दाखिल हो गया। राजेंद्र और परिवार के लोगों की गहरी नींद का फायदा उठाते हुए चोर ने चारपाई पर रखे दो मोबाइल उठाकर बैग में रख लिए। इसके बाद राजेंद्र की चार साल की बेटी अनमोल को उठाकर ले जाने लगा। इस दौरान बच्ची रोने लगी और राजेंद्र समेत परिवार के लोग जाग गए। जाग होने पर चोर बच्ची को छोड़कर भाग गया। राजेंद्र ने पीछा कर उसे भिटौरा स्टेशन के पास पकड़ लिया। लेकिन चोर झटका देकर भागने में कामयाब हो गया। इस दौरान चोर के कंधे पर टंगा बैग राजेंद्र के हाथ में आ गया। इसमें मुरादाबाद के सलीम नाम के युवक का आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। इसे राजेंद्र ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि मामला बच्चा नहीं बल्कि मोबाइल चोरी का है। बैग में मिले आधार कार्ड और लाइसेंस के जरिए चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनका। थाना शाही के गांव बिहारीपुर की एक महिला ने गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 भी गांव पहुंची। बिहारीपुर की एक महिला दुनका में दवा लेने गई थी। वहां से करीब 11 बजे गांव लौटी और सूचना दी कि उसने रास्ते में पीले पकड़े पहने एक व्यक्ति को एक बच्चे को गन्ने के खेत में ले जाते देखा है। इस पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपने-अपने बच्चों के बारे में पता किया तो वे सभी सुरक्षित मिले। सूचना पर एसओ शाही अरविंद सिंह भी गांव पहुंचे। बाद में पता लगा कि यह सिर्फ अफवाह थी।

क्योलड़िया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के समापन के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने छह संदिग्धों को पकड़ थाना ले गई। पूछताछ में पता लगा कि पकड़े गए लोग क्योलड़िया मेला में आये कलाकारों के जानने वाले और आगरा के रहने वाले हैं। इधर, क्योलड़िया में बच्चा चोर गिरोह पकड़े जाने की अफवाह फैल गई। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे आगरा के रहने वाले हैं। एसओ सौरभ सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। बच्चा चोरी की बात बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed