{"_id":"5d1d18098ebc3e3c7a55efaf","slug":"crime-baheri-news-bly3672350126","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से विवाहिता को खींच ले जाने का मामला, दो महिलाओं सहित चार आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से विवाहिता को खींच ले जाने का मामला, दो महिलाओं सहित चार आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा (बरेली)। अनुसूचित जाति के युवक से प्रेमविवाह से नाराज युवती के अपहरण और उसके पति की बेरहमी से पिटाई के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने इन्हें जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी हुकम सिंह कटियार निवासी सैदपुर प्यारेलाल गौंटिया, राहुल कटियार निवासी पीपलथाना खातियान थाना शेरगढ़, रेनू पत्नी अमर सिंह, सीमा पत्नी संजय सिंह निवासी अंबरपुर थाना भोजीपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव अंबरपुर की दो सगी बहनों ने दूसरे गांव निवासी अनुसूचित जाति के दो सगे भाइयों से परिवार की मर्जी के बिना शादी कर ली थी। इनमें से एक युवक पहले से शादीशुदा था। इस बात से नाराज लड़कियों के परिवार ने रिश्तेदारों की मदद से 30 जून की दोपहर तीन बजे घंघोरा घंघोरी निवासी गुरुवचन सिंह के घर मे घुसकर हमला बोल दिया था। हमलावरों ने सोनम का अपहरण कर लिया और उसके पति गुरुवचन को जमकर पीटा। वो उसे मरा समझकर छोड़कर भाग गए। इनके हमले का वीडियो भी वायरल हो गया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद लोगों समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। पुलिस ने सोनम को उसी रात बरामद कर लिया था।