{"_id":"5dfbd4268ebc3e87f0306ba0","slug":"crime-aonla-news-bly388713587","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता के घर पहुंचे सीओ, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता के घर पहुंचे सीओ, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशारतगंज में किशोरी से दुष्कर्म का मामला
बिशारतगंज। जेल से छूटने के पांच दिन बाद पड़ोस के घर में घुसकर तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में बृहस्पतिवार को सीओ आंवला पीड़ित पक्ष के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किशोरी को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए, उसे मेडिकल को भिजवाया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले दुष्कर्म के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आए आरोपी ने पड़ोस के मकान में घुसकर मंगलवार रात किशोरी के मुुुंह में कपड़ा ठूसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। घटना के वक्त किशोरी का भाई हापुड़ रिश्तेदारी में गया था। लौटने पर पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी दी तो बुधवार को दोनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। बृहस्पतिवार को गांव पहुंचे सीओ आंवला राम प्रकाश ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भिजवाने के साथ ही आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।