{"_id":"5d852b058ebc3e93be633c79","slug":"crime-aonla-news-bly376897810","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह चोर पकड़े, दस मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह चोर पकड़े, दस मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला (बरेली)। एक माह से लगातार हो रही मोबाइल फोन लूट और चोरी की घटनाओं के बाद कोतवाली पुलिस ने गैंगलीडर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दस मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक, तमंचा बरामद किया गया है।
एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने पुलिसलाइन में शुक्रवार को ये खुलासा किया। बताया कि गुरुवार रात रामनगर बस स्टैंड पर चोरी का मोबाइल बेचने की सूचना पर कोतवाल सुनील कुमार, कस्बा इंचार्ज देवेंद्र सिंह टीम के साथ घेराबंदी करके संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर इसमें शामिल विजय नगला के गैंग सरगना सचिन उर्फ बल्लू के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, एक तमंचा और चोरी की बाइक, कुलदीप के पास से एक मोबाइल फोन, आर्येंद्र के पास से दो, सर्वेश से दो, शांतिनगर के संजीव से एक, नई बस्ती मोहल्ला खेड़ा के ओमपाल के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन वह महाराजपुर स्थित बालाजी मोबाइल सेंटर पर लेकर जाते थे। वहां ओमपाल मोबाइल का लॉक तोड़कर उनको बिक्री कराने में मदद करता था। बता दें कि छह सितंबर को कुलदीप और सचिन ने व्यापारी नेता संजय गुप्ता के बेटे सहित अन्य लोगों के मोबाइल फोन व्यस्त बाजार में लूट लिया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने गैंग का खुलासा किया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय होते हैं और झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन ले जाते हैं। बस और ट्रेन में भी कई मोबाइल फोन लूटे हैं।