फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

मस्जिद से सामाजिक बहिष्कार के एलान के बाद थाने पहुंची आरोपी की मां

Sun, 15 Dec 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
crimc
पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला
विज्ञापन

नवाबगंज। पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में शुक्रवार को मस्जिद से आरोपी के सामाजिक बहिष्कार का एलान होने पर शनिवार को आरोपी की मां थाने पहुंची। हालांकि इंस्पेक्टर के न मिलने से वह तहरीर नहीं दे सकी। उसका कहना है कि उसके बेटे को फंसाया जा रहा है। उसने कोई वीडियो वायरल नहीं किया है। कुछ लोग रंजिश में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहते हैं और उसे समाज से अलग-थलग करना चाहते हैं।

कस्बे से सटे एक गांव के युवक पर पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है। वीडियो वायरल होने से गांव में सनसनी फैल गई है। लोगों में इसे लेकर बेहद गुस्सा है। गांव के लोगों ने एसडीएम कुमार धर्मेंद्र को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग भी की थी। शुक्रवार को गांव की मस्जिद से एलान किया गया कि आरोपी समाज के सामने गुनाह कबूल कर तौबा कर ले वरना उसका समाज से बहिष्कार कर दिया जाएगा। इधर, शनिवार को आरोपी की मां कोतवाली में तहरीर देने पहुंची लेकिन कोतवाल के न मिलने पर वापस लौट गई। अब वह रविवार को कोतवाल से मिलकर निष्पक्ष जांच करने और बेटे के खिलाफ साजिश रचने वालों पर रिपोर्ट लिखने की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed