फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   firing in road disput, one death, women injured

रास्ते के विवाद में फायरिंग, एक की मौत, महिला घायल

Tue, 19 Nov 2019 08:41 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
firing in road disput, one death, women injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
फरीदपुर। रास्ते के विवाद में घारमपुर गांव में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर एक किसान की हत्या कर दी गई। हमले में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बरेली रेफर किया गया है। देर शाम एसएसपी और एसपी क्राइम ने मुआयना किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


घारमपुर निवासी 65 वर्षीय हाजी नन्हे मिस्त्री के मकान के पीछे एक रास्ता है। इसे गांव के दबंग कब्जा कर बंद करने की कोशिश में है। इसे लेकर एक महीने से विवाद था। हाजी नन्हे रास्ता बंद न करने देने पर अड़े थे। ग्रामीणों के मुताबिक इसे लेकर दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


सोमवार शाम पांच बजे नन्हे मिस्त्री का छोटा बेटा अब्बास ट्रैक्टर लेकर उसी मार्ग से घर आ रहा था। विवाद की आशंका के चलते नन्हे वहां जाकर खड़े हो गए। इसी बीच गांव के ही दौलत, मोहलत, रहमत और उनके साथी तमंचे लेकर आ गए और नन्हे को घेर लिया। इन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सीने और पेट में गोली लगने से नन्हे गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे भाई की पत्नी अफ़सरिया उन्हें बचाने दौड़ीं तो वह भी गोली लगने से घायल हो गईं। अफसरिया के पेट में तीन गोली लगी है। ग्रामीण जुटे तो हमलावर फरार हो गए।

नन्हे को लेकर परिवार वाले पहले थाने और फिर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अफसरिया को भी पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उनको बरेली रेफर कर दिया। सूचना पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत कई अफसर मौके पर पहुंच गए। 

दूसरे पक्ष का घायल भी पहुंचा अस्पताल
- हत्यारोपी दौलत का बेटा मोहब्बत भी एक घंटे बाद सीएचसी लाया गया। उसके सिर में गंभीर चोटें लगी हुई थी। हालत गंभीर होने के कारण उसे भी बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही है कि यह चोट दोनों पक्षों की लड़ाई में आई है या बाद में पेशबंदी के लिए मोहब्बत ने खुद को घायल किया है।

नन्हे की मौत से दहशत
- नन्हे मिस्त्री की हत्या और छोटे भाई की पत्नी के घायल होने से परिवार में मातम है। उधर, गांव में इस वारदात के बाद दहशत है। घटना के वक्त लोग अपने घरों में घुस गए।


- घारमपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या हुई है। पुलिस की टीमें हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी जाएगी। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed