{"_id":"5dffc7c58ebc3e8810439eaa","slug":"crimc-bareilly-news-bly3890802164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़ा करके निकली महिला की लाश कचरे में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से झगड़ा करके निकली महिला की लाश कचरे में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जोगी नवादा में एक महिला का शव कचरे में पड़ा मिला। रविवार देर शाम पति ने उसकी पहचान की। बताया- झगड़ा करने के बाद वह घर से चली आई थी। स्थानीय लोग इसे हत्या का मामला बताकर शव सीमेंट के कट्टे में भरकर फेंकने की बात कर रहे हैं पर पुलिस ये मानने को तैयार नहीं है। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
वनखंडी नाथ मंदिर से पहले प्राइमरी स्कूल के पास मोड़ पर कचरे के ढेर में एक महिला का शव पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ थ्री अभिषेक वर्मा, बारादरी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी मौके पर पहुंचे। शव के पैरों के पास सीमेंट का खाली कट्टा पड़ा था। शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया। जहर की संभावना में विसरा सुरक्षित कर दिया गया। शाम के वक्त गुसाई गौंटिया निवासी दुर्गाप्रसाद ने शव की पहचान अपनी पत्नी 35 वर्षीय प्रीति के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि वह किराये पर रहता है। पांच साल की एक बेटी भी है। उसके मीट-मछली खाने और शराब पीने पर पत्नी एतराज करती थी। शनिवार रात उसने शराब पी और मछली बनाकर खाईं। इस पर प्रीति ने झगड़ा शुरू कर दिया और फिर घर से निकल गई। नशे में होने की वजह से वह सो गया। सुबह उठा तो प्रीति घर पर नहीं दिखी। बेटी रो रही थी। उसे नाश्ता बनाकर दिया। तब से वह प्रीति को खोज रहा था। किसी ने जोगी नवादा में महिला का शव मिलने की बात कही तो उसे देखने पहुंच गया। शव उसकी पत्नी का निकला। उसकी समझ में नहीं पा रहा कि पत्नी की मौत कैसे हो गई।
कचरे में पड़ा सीमेंट का कट्टा काफी छोटा था, उसमें महिला का शव आने की कोई गुंजाइश नहीं है। मौके पर किसी ने नहीं बताया कि उसने शव बोरे में देखा था। फिर भी घर से काफी दूर महिला का शव मिलने की सच्चाई खोजने में पुलिस लगी है। संबंधित स्थान वऔर रास्ते की सीसीटीवी फुटेज भी खोजी जा रही है, ताकि किसी हकीकत का पता लगाया जा सके। - नरेश त्यागी, इंस्पेक्टर बारादरी