{"_id":"5df542dc8ebc3e8804393420","slug":"crimc-bareilly-news-bly3880566146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में बंधक बनाकर किशोरी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में बंधक बनाकर किशोरी का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दवा लेने आई किशोरी किशोरी को अस्पताल में बंधक बनाकर अपहरण कर लिया गया है। किशोरी के पिता ने एक युवती समेत चार लोगों के खिलाफ इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री तीन दिसंबर की शाम को दवा लेने के लिए हवाईअड्डे की ओर गई थी। काफी देर तक लौटकर नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की। पता चला कि उनकी बेटी को एक अस्पताल में कैद करके रखा गया है। दो युवकों से पूछताछ की तो अस्पताल में काम करने वाले अभिषेक के पिता जोनिस ने बताया कि उनकी बेटी देहरादून में है। उन्होंने बेटी दिलाने को कहा तो जोनिस ने देहरादून में निकिता नाम की लड़की को कॉल करके कहा कि वे लोग वहां आ रहे हैं। तुम लड़की को कहीं जाने मत देना। वे देहरादून पहुंचे लेकिन बेटी वहां भी नहीं मिली। अभिषेक उनकी बेटी को जल्दी बुलवाने का दिलासा देता रहा लेकिन वह आज तक नहीं मिली। किशोरी के पिता ने अभिषेक, उसके पिता जोनिस, अभिषेक के दोस्त और निकिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।