{"_id":"5df158d98ebc3e87fe107460","slug":"crimc-bareilly-news-bly3875899166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने के विवाद में पुजारी को पत्नी समेत पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने के विवाद में पुजारी को पत्नी समेत पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने के विवाद में एक समुदाय के लोगों ने मंदिर में घुसकर पुजारी और उनकी पत्नी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया। बाद में पुजारी की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर तनाव बना हुआ है।
सरनिया गांव स्थित मंदिर के पुजारी केंद्रपाल मौर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम ब्रह्मदेव मंदिर पर रोज की तरह आरती के समय लाउडस्पीकर बज रहा था। लोग पूजा पाठ कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही डंपी उर्फ फिरोज, जमीर खां, शकील खां और छोटे मंदिर में घुस आए। इन लोगों ने मंदिर में पूजा करने और लाउडस्पीकर बजाने से मना किया। पुजारी ने विरोध किया तो उन्हें और उनकी पत्नी भाग्यवती को पिटाई कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए। गांव वालों को घटना की जानकारी हुई तो पुजारी के पक्ष में बड़ी संख्या में लोग मंदिर पर जमा हो गए। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझाकर शांत किया। पुजारी चंद्रपाल मौर्य की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।