फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

जमीन की पैमाइश के दौरान विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

Tue, 03 Dec 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
crimc
बिथरी। अपर जिलाधिकारी के आदेश पर जमीन की नापजोख करने करने पहुंचे लेखपाल और कानूनगो के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए। उनमें जमकर मारपीट हुई। झगड़ा होते देख लेखपाल और कानूनगो वहां से खिसक गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रजऊ में देवकीनंदन का जमीन को लेकर तहेरे भाइयों राजेश और श्रीकांत से विवाद है। चकबंदी से पहले जमीन बंटवारे में देवकी नंदन के पास खेत का पिछला हिस्सा था। चकबंदी के बाद देवकी नंदन को रोड से पीछे तक का हिस्सा देने का आदेश अपर जिलाधिकारी ने किया। एडीएम के आदेश पर लेखपाल भगवत किशोर और कानूनगो खेत की पैमाइश के लिए गांव पहुंचे। लेखपाल ने दोनो पक्षों देवकी नंदन और श्रीकांत तथा राजेश को बुलाया। देवकी नंदन के साथ उसके बेटे प्रेम किशोर और नेत्रपाल भी आ गए। राजेश और श्रीकांत के साथ उनके बेटे सोनू, मोहित और अखिल आए। आरोप है जैसे ही लेखपाल और कानूनगो ने पैमाइश शुरू की, राजेश और श्रीकांत देवकी नंदन को गाली देने लगे। विरोध करने पर राजेश और श्रीकांत ने अपने बेटों मोहित, सोनू और अखिल के साथ देवकी नंदन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने देवकी नंदन और उसके पुत्र नेत्रपाल तथा प्रेम किशोर की पिटाई कर दी। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने बीच बचाव किया। झगड़ा होते देख लेखपाल और कानूनगो मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed