फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष के घर सपा सभासद ने भीड़ के साथ बोला धावा, अभद्रता की

Thu, 14 Nov 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली। भाजपा से जुड़ी कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष शिखा नायर के घर पर मंगलवार रात सपा सभासद अब्दुल हमीद ने करीब 20 लोगों के साथ हमला कर दिया। इन लोगों ने शिखा से अभद्रता की। उनके पति से गालीगलौज कर धमकी दी। बारावफात जुलूस के स्वागत को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है। आरोप है कि इसी वजह से हमला किया गया। बुधवार को शिखा ने कैंट थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली गई है।
विज्ञापन

शिखा नायर ने कैंट पुलिस को बताया कि वह कैंट बोर्ड की निर्वाचित उपाध्यक्ष हैं और हिंदू मुस्लिम सभी वर्ग के लोगों की मदद करती रहती हैं। कुछ लोग इस बात से चिढ़ते हैं। उनके मोहल्ले के दो मुस्लिम लोगों का मंगलवार शाम आपस झगड़ा हो गया था। जनप्रतिनिधि होने के नाते एक पक्ष ने उनसे मदद मांगी तो उन्होंने थाने में पैरवी कर दी। इससे नाराज होकर सभासद अब्दुल हमीद मंगलवार देर रात अपने चार बेटों नदीम, शाइन, नाजिम, कासिम और पंद्रह अन्य असामाजिक तत्वों को लेकर उनके घर आ धमके। इन लोगों ने घर में घुसकर उनसे अभद्रता की। पति अनिल नायर बचाने आए तो उनसे भी गालीगलौज और झगड़ा किया। शोरशराबा होने पर अश्वनी शर्मा मदद के लिए पहुंचे तो उन पर तमंचा तान दिया और उसे खींचकर ले जाने लगे। उन्होंने यूपी-112 पर सूचना दी। पुलिस आई तो ये लोग धमकी देकर भाग गए। इस मामले में सभासद अब्दुल हमीद से बात करने की कोशिश की गई पर उनका नंबर बंद मिला।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से मिलेगा सुराग
अनिल नायर ने पुलिस को बताया कि उनके घर के आसपास कई घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें हमले की पूरी घटना रिकार्ड हो गई है। पुलिस चाहे तो प्रमाण के तौर पर इनके फुटेज ले सकती है। हमलावरों के इरादे खतरनाक थे। वह भविष्य में भी हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना फूंकने की घटना में भी यही लोग थे आरोपी
- दो साल पहले दिवाली के वक्त कैंट थाना पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने को दबिश दी थी। तब दो जुआरी नकटिया नदी में कूद गए थे और उनकी मौत हो गई थी। इसे लेकर पुलिस के खिलाफ भीड़ ने हमला बोला था और कैंट थाने में आग लगा दी थी। नायर ने जिन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, उनमें से कुछ लोग भी थाना फूंकने के आरोप में जेल जा चुके हैं। इसके अलावा कई अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं।


- शिखा नायर ने सभासद अब्दुल हमीद और अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपों की सत्यता जांचकर कार्रवाई करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। - अशोक कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed