{"_id":"5db3595a8ebc3e0164409219","slug":"crimc-bareilly-news-bly3816379185","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप, एडीजी ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप, एडीजी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक महिला ने प्रेमी पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाते हुए एडीजी से शिकायत की है। एडीजी ने इज्जतनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला का आरोप है कि प्रेमी ने कर्ज में डुबोने के बाद उसे छोड़ दिया है।
बरेली के भिटौरा इलाके की एक महिला का कहना है कि उसका पति काफी शराब पीता है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। पड़ोस में किराए पर रहने वाले एक युवक से जान-पहचान होने के बाद प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने खुद को अविवाहित बताया था। कुछ दिन बाद महिला ने पति को छोड़ने की बात कही। प्रेमी युवक राजी हो गया। पति को छोड़ने के बाद महिला उसके साथ पत्नी की तरह रहने लगी। युवक ने तीनों बच्चों का दाखिला भी स्कूल में करा दिया। महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद प्रेमी का व्यवहार बदल गया। वह उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश करने लगा। बाद में पता लगा कि वह शादीशुदा है। महिला के जेवर आदि भी उसने झटक लिए और उसे छोड़कर चला गया। एडीजी अविनाश चंद्र ने मामले में इज्जतनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।