फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

बहेड़ी और भोजीपुरा में लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
crimc
बहेड़ी। भोजीपुरा और बहेड़ी में लूट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस और सर्विलांस टीम ने सोमवार रात घेराबंदी कर दबोच लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। पकडे़ गए बदमाशों के पास से चार तमंचे, छह कारतूस, दो बाइक बरामद की। लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने 44 हजार रुपये नकदी, एक मोबाइल, पांच एटीएम कार्ड, पांच पासबुक भी बरामद किया गया। मंगलवार को बरेली पुलिस लाइन में एसएसपी ने खुलासा किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व ग्राम सुकटिया में मिनी बैंक संचालक प्रेमशंकर से 40 हजार रुपये, एक लैपटॉप, दो मोबाइल, छह एटीएम कॉर्ड व पांच बैंक पासबुक, मोहर आदि लूट लिया था। अज्ञात लुटेरों पर रिपोर्ट कराई गई थी। इधर, लुटेरों ने भोजीपुरा के गांव ईशापुर निवासी धान व्यापारी यूसुफ से 40 हजार रुपये व एक मोबाइल लूटा था। बहेड़ी पुलिस व सर्विलांस ने दबिश डालकर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया कि सोमवार रात 11 बजे देवीपुरा बाजार के पास चारों आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इनकी पहचान वली हसन निवासी भरौनी बहेड़ी, साबिर निवासी चका पीलीभीत, उसका साला शाहिद निवासी अब्बासनगर बहेड़ी, रहीश निवासी अब्बासनगर है।
विज्ञापन


उम्रदराज लुटेरों ने पहली बार की ताबड़तोड़ वारदातें
पकडे़ गए लुटेरों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पहली बार इस तरह का अपराध किया है। जल्द अमीर बनने की चाह में उन्होंने इस रास्ते को चुना। पकडे़ गए चारो लुटेरे उम्रदराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरे बोले धान व्यापारी से 41 सौ रुपये ही लूटे थे
पुलिस की पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि उन्हें धान व्यापारी के पास से महज 41 सौ रुपये ही बरामद हुए थे। इसको लेकर उन्होंने उसे काफी डराया भी था। इसके बाद आराम से उसकी तलाशी ली थी। इधर, धान व्यापारी दावा कर रहा है कि उससे 41 हजार की लूट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed