{"_id":"5dcc6d7f8ebc3e5b330af916","slug":"crimc-baheri-news-bly3838699136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी में दंपती पर बदमाशों ने फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ी में दंपती पर बदमाशों ने फेंका तेजाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। स्कूटी चलाना सीखते समय तीन बदमाशों ने दंपती पर तेजाब फेंक दिया। आनन-फानन में घरवालों ने दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार तेजाब बेहद कम तीव्रता का था, इससे पति-पत्नी बच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कर्नाटक के बेऊउर रामनगर निवासी अखिलेश बीसी का कुछ साल पहले बहेड़ी की पंजाबी कॉलोनी निवासी नेहा से विवाह हुआ था। कुछ दिन पहले नेहा ससुराल से पति के साथ यहां मायके आई है। मंगलवार को अखिलेश स्कूटी सिखाने के लिए नेहा को धोबी तालाब के पास ले गए। जब वह नेहा को स्कूटी चलाना सिखा रहे थे, तभी रात करीब 10 बजे बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने दोनों के ऊपर तेजाब फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से नेहा और अखिलेश स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। घरवालों को पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत अब ठीक है। बुधवार रात अखिलेश ने तीन बाइक सवार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने बताया कि तेजाब कम तीव्रता का था, इससे दोनों की जान बच गई।