{"_id":"5df158d88ebc3e87ab490eca","slug":"crimc-aonla-news-bly387612579","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिशारतगंज के भिंडौरा गांव में झील में डूबने से दो साल के बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिशारतगंज के भिंडौरा गांव में झील में डूबने से दो साल के बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशारतगंज। भिंडौरा गांव में खेलते समय एक मासूम झील किनारे चला गया और उसमें गिर कर डूब गया। घरवालों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों के साथ झील में उसकी तलाश शुरू कर दी। दो घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। इसके बाद मासूम के घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
गांव के नवलेश साहू के घर के सामने झील है। बुधवार दोपहर दो बजे उनका दो साल का बेटा पंकज खेलते-खेलते समय झील किनारे चला गया। इसी दौरान वह झील में गिर गया। काफी देर तक मासूम घर में नजर नहीं आया तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव की मस्जिद से भी इस बाबत सूचना की उद्घोषणा कराई गई। इस पर गांव के लोग बड़ी संख्या में झील किनारे जुट गए। घरवालों ने ग्रामीणाें की मदद से झील में उसकी तलाश की। दो घंटे बाद उसका शव झील से निकाला जा सका। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। गांव के सहरोज खान और सद्दाम ने बताया कि नवलेश का इकलौता बेटा पंकज सबका चहेता था। उसकी मौत से गांव में सन्नाटा है।