फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Created fake account in the name of BJP MP and made indecent remarks on Rajya Sabha member and film actress

Bareilly News: भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार के नाम से बनाई फर्जी आईडी, जया बच्चन पर की अभद्र टिप्पणी

Wed, 05 Feb 2025 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2025 02:23 AM IST
सार

बरेली के भाजपा सांसद के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सांसद जया बच्चन पर अभद्र टिप्पणी की गई। इसकी जानकारी होने पर भाजपा सांसद ने मामले में कार्रवाई कराने की बात कही है। 

विज्ञापन
Created fake account in the name of BJP MP and made indecent remarks on Rajya Sabha member and film actress
राज्यसभा सदस्य जया बच्चन - फोटो : ANI

विस्तार

बरेली में भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर राज्यसभा सदस्य व फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। यह पोस्ट उनके महाकुंभ के आयोजन के बीच गंगा के पानी को गंदा बताने वाले बयान के बाद की गई है। सांसद का कहना है कि इस मामले में वह कानूनी कार्रवाई कराएंगे।

विज्ञापन


संसद में चल रहे बजट सत्र में शामिल होने के लिए सांसद छत्रपाल गंगवार दिल्ली गए हैं। इस बीच उनके नाम का उपयोग कर किसी ने जया बच्चन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। इसमें जया बच्चन की फोटो का उपयोग करते हुए अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। पोस्ट के नीचे कमेंट कर लोग अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


सांसद छत्रपाल का कहना है कि यह पोस्ट उनके आधिकारिक फेसबुक अकांउट से नहीं की गई है। किसी ने उनके नाम का उपयोग कर फर्जी अकाउंट बनाकर यह हरकत की है। दिल्ली से लौटकर इस मामले में कानूनी कार्रवाई कराऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed