फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CPI(ML) will protest against changes in Labor Code, Seed Act and MNREGA

Bareilly News: लेबर कोड, बीज कानून और मनरेगा में बदलाव के विरोध में आंदोलन करेगी भाकपा माले

Sun, 08 Feb 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
CPI(ML) will protest against changes in Labor Code, Seed Act and MNREGA
भाकपा माले के शेरपुर में हुए सम्मेलन में मौजूद लोग- स्वयं
- शेरपुर कलां में हुए सम्मेलन में 12 फरवरी को विरोध-प्रदर्शन का लिया गया निर्णय
विज्ञापन


पूरनपुर। भाकपा (माले) 12 फरवरी को नए चार लेबर कोड, बीज कानून, मनरेगा मेें बदलाव और बिजली के निजीकरण के विरोध में तहसील और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय शनिवार को शेरपुरकलां में हुए भाकपा माले के सम्मेलन में लिया गया।


शेरपुरकलां में हुए सम्मेलन में भाकपा के जिला सचिव देवाशीष राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमेरिका व यूरोपीय यूनियन से हाल में किए गए समझौते के जरिए मजदूरों और किसानों की किस्मत को बड़ी कंपनियों के हाथ बेच दिया हैं, जो चार लेबर कोड बनाए गए हैं। यह पुराने श्रम कानूनों में, जो मजदूरों के पक्ष में थे, उनको समाप्त कर मजदूरों को मालिकों का गुलाम बना दिया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मेलन में सईद खां, दिलशाद, मुन्नी बेगम, मोहम्मद फारूक, आफाक खां, शकरूद्दीन, गुफरान, फिरोज अंसारी, हाजरा बेगम ने विचार रखे। इस दौरान 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। इसमें इलियास को पुन: सचिव मनोनीत किया गया। जिला प्रभारी अफरोज आलम ने 12 फरवरी को तहसील मुख्यालय पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगों ने पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed