फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cowshed in a pit, where to keep cattle during rain

Bareilly News: गड्ढे में गोशाला, बरसात में कहां रखें गोवंश

Wed, 23 Apr 2025 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 23 Apr 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Cowshed in a pit, where to keep cattle during rain
बरेली। बहेड़ी की ग्राम पंचायत अंबरपुर में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से एक साल पहले गोशाला का निर्माण कराया गया। निचली जमीन पर निर्माण होने की वजह से बरसात में यहां काफी जलभराव हो जाता है। इस वजह से यह आज तक संचालित नहीं हो सकी। इसको लेकर कोई सवाल खड़ा हो, इससे पहले ग्राम प्रधान ने प्रशासन से ही जवाब मांग लिया है। उनका कहना है कि इसमें आठ माह पशुओं को रखा जा सकता है, लेकिन बरसात में उनको कहां ले जाएं?
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अंबरपुर में अक्तूबर 2023 में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ ने गोआश्रय स्थल का निर्माण कराया था। निर्माण जून 2024 में पूरा हुआ, पर इसका संचालन शुरू नहीं हो सका। पिछले साल यहां 20 से 25 गोवंशीय पशु रखे गए थे। बारिश के दौरान डैम से पानी छोड़ने जाने पर यहां छह से सात फुट तक पानी भर गया था। तब बमुश्किल पशुओं को वहां से निकाला गया था।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर राजस्व विभाग की टीम जमीन की पैमाइश करती है। की नापजोख करते हैं । इसकी रिपोर्ट एसडीएम के जरिये डीएलआरसी को भेजी जाती है। जमीन की श्रेणी और उसकी वास्तविक स्थिति आदि ठीक होने पर वहां से रिपोर्ट एडीएम के जरिये डीएम को भेजी जाती है। डीएम के हस्तक्षेप पर संबंधित जमीन पशुपालन विभाग के नाम की जाती है। शासन की स्वीकृति के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होती है। जाहिर है कि अगर इस प्रक्रिया का ठीक से पालन किया गया होता तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती। जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से 1.60 करोड़ रुपये डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अंबरपुर में बनाए गए गो आश्रय स्थल में बरसात के मौसम में जलभराव हो जाता है। बाढ़ का पानी भी आ जाता है। इसलिए वहां पशुओं को नहीं रखा गया है। - डॉ. मनमोहन पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed