फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cow smuggler who was killing protected animals caught, five absconding

Bareilly News: संरक्षित पशु की हत्या कर रहे गो-तस्कर को पकड़ा, पांच फरार

Mon, 08 Jul 2024 06:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Cow smuggler who was killing protected animals caught, five absconding
मीरगंज। शनिवार रात शाही पुलिस ने सुल्तानपुर के जंगल से एक गो-तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि बरसात एवं अंधेरे का फायदा उठाकर पांच तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी गो-तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

प्रभारी चौकी इंचार्ज दुनका सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार रात उप निरीक्षक रंजीत सिंह, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह आदि गश्त कर रहे थे। तभी सुल्तानपुर के जंगल में गो-तस्कर एक संरक्षित पशु को पकड़कर उसकी हत्या करने के फिराक में थे। इसकी सूचना पर जब छापा मारा गया तो कस्बा दुनका के जुबैर अहमद, इरशाद,बाबू, बड़े आदि एक संरक्षित पशु को पकड़कर उसकी हत्या का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने जुबैर को मौके पर पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपी की भेजा जेल
जुबैर के कब्जे से रस्सी, लकड़ी का गिल्टा, छुरी आदि बरामद हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ दुनका का ही इरशाद, बाबू, बड़े और दो अन्य लोग थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी जुबैर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पशु चोर को ग्रामीणों ने दबोचा, तीन भाग गए
मीरगंज। पशुओं को चोरी करके ले जा रहे पशु चोर को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि पशु चोर के तीन साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव परौरा के रहने वाले कौशर अली ने बताया कि उनकी दो भैंस चोरी हो गई थी। रविवार को दोपहर हाईवे से नौगवा वाले रास्ते पर कुछ लोग पिकअप में भैंस को लादते हुए देखे गए। कौशर अली व अन्य ग्रामीणों ने घेराबंदी करके एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम आबिद पुत्र वाले हसन निवासी एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी बरेली का रहने वाला बताया। परौरा गांव से उसने अपने साथी गुड्डू, आदिल, जुनैद के साथ दो भैंस चोरी की थी। पिकअप को सीज करते हुए पकड़े गए पशु चोर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह, उप निरीक्षक मोहम्मद सलीम और अन्य रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed