फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cow dead body found behind cabinet minister house

पशुधन मंत्री धर्मपाल के आवास के पीछे मृत गोवंशीय पशु मिलने पर हंगामा

Wed, 09 Nov 2022 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
cow dead body found behind cabinet minister house
आंवला। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास के ऐन पीछे कान्हा गोशाला के पास मृत गोवंशीय पशु मिलने के बाद जमकर हंगामा हुआ। एक तरफ नगर पालिका चेयरमैन और हिंदू संगठनों ने चुनाव के माहौल में रची गई साजिश करार दिया तो दूसरी तरफ पूर्व चेयरमैन इसे प्रशासन की लापरवाही बताकर गोशाला की आड़ में गोकशी का शक जताते रहे। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस जैसे-जैसे मृत पशु को दफन कराया।
विज्ञापन

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास के पीछे कान्हा गोशाला के पास मंगलवार सुबह कूड़े के ढेर में मृत गोवंशीय पशु दबा मिला। इसकी सूचना पर विश्व हिंदू परिषद की गो रक्षा वाहिनी के अमित शर्मा, तुलसी हिंदू बजरंग दल के आशीष पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा करते हुए अफसरों को सूचना दी। इसी बीच चेयरमैन संजीव सक्सेना और पूर्व चेयरमैन आबिद अली भी पहुंच गए।
विज्ञापन

पहले चेयरमैन के साथ आए नगर पालिका के ठेकेदार अंकुर वर्मा से भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। इसके बाद पूर्व चेयरमैन आबिद अली और चेयरमैन संजीव सक्सेना एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए भिड़ गए। पूर्व चेयरमैन का कहना था कि भाजपा सरकार में ही गाय सुरक्षित नहीं हैं। चेयरमैन संजीव सक्सेना ने इसे चुनावी माहौल में विरोधियों की साजिश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच गोबर के ढेर में और गोवंशीय पशुओं के और अवशेष दबे होने की बात कही गई तो चेयरमैन ने जेसीबी मंगाकर खोदाई कराई मगर और अवशेष नहीं मिले। पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को शांत कर मृत पशु को दफन करा दिया। केंद्रीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य जयप्रकाश ने बताया कि गोशाला में पशुओं की गिनती पूरी पाई गई। यह राजनीतिक मामला हो सकता है। गोशाला का जहां कूड़ा डाला जाता है, वहीं गोवंशीय पशु का शव मिला है जो काफी पुराना है।
कान्हा गोशाला का इससे कोई लेनादेना नहीं है। गोशाला को बदनाम करने के लिए यह राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया है। इसकी जांच करके सच सामने लाना चाहिए। - संजीव सक्सेना, चेयरमैन नगर पालिका आंवला

यह पालिका अध्यक्ष और आंवला प्रशासन की अनदेखी है। अवशेष कहां से आए, इसकी जांच कराई जाए। हो सकता है गोशाला की आड़ में गोकशी का धंधा पनप रहा हो। - आबिद अली, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed