{"_id":"61d9fcbbf9c31c29697e012d","slug":"covid-patient-will-vote-bareilly-news-bly471961827","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड संक्रमित भी कर सकेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड संक्रमित भी कर सकेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही बरेली में चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस तैयारियों में जुट गई है। शनिवार देर रात जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनाव को आयोग से प्राप्त दिशानिर्देश के तहत कराने की जानकारी दी। बताया, कोविड संक्रमित भी मतदान कर सकेंगे। निर्वाचन कार्मिकों को बूस्टर डोज लगेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने अधिकारियों की बैठक में बताया कि अगर कोई कोरोना संक्रमित मतदान करना चाहेगा तो उससे लिखित संस्तुति ली जाएगी। होम आइसोलेशन पर रहने के दौरान स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल में भर्ती रहने पर अस्पताल के चिकित्सक की अनुमति मिलना जरूरी है। इसके बाद मतदान केंद्र पर सबसे आखिर में उसे मतदान की अनुमति होगी। उसे पीपीई किट पहनकर पहनकर मतदान करना होगा। इसके लिए सारी व्यवस्थाएं अलग से की जाएंगी। बूथ पर पहुंचने वाले प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाना जरूरी है। दस्ताना मतदान केंद्र पर ही दिया जाएगा।
उपयोग करने के बाद दस्ताने को डस्टबिन में डालना होगा। बायो मेडिकल बेस्ट को कोविड प्रोटोकॉल के तहत निस्तारित कराया जाएगा। इसके लिए भी प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात रहेंगे। जो मतदाता बगैर मास्क लगाए बूथ पर पहुंचेंगे, उन्हें निर्वाचन कार्मिक मास्क देंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें केंद्रों पर मौजूद रहेंगी। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। शरीर का तापमान 98 डिग्री फॉरेनहाइट से ज्यादा होने पर आखिर में मतदान करने दिया जाएगा। बैठक में एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय, एसीएम फर्स्ट प्रदीप रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सभी निर्वाचन कार्मिकों को लगेगी बूस्टर डोज
जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। जिले के सभी मतदाताओं को पहली और दूसरी डोज लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। 20 जनवरी तक पहली और 30 जनवरी तक दोनों डोज लगाने का लक्ष्य है। 18196 निर्वाचन कार्मिकों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
बरेली कॉलेज मैदान से सिर्फ तीन क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
अबकी बार बरेली कॉलेज के मैदान से सिर्फ बरेली, बिथरी और भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। बाकी विधानसभा क्षेत्रों के लिए संबंधित तहसीलों से पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोरोना के चलते एक ही स्थान पर भीड़ न जुटे इसलिए यह निर्णय लिया गया है। परसाखेड़ा के मैदान से भी पोलिंग पार्टियों की रवानगी का खाका तैयार किया है।
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी सख्त निगरानी
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 1359 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित कर लिए गए हैं। इनकी निगरानी के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। साथ ही, मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकॉडिंग भी होगी। केंद्रों पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी किए जाने का निर्णय लिया जा सकता है। कहां, कितनी फोर्स और पैरामिलिट्री फोर्स लगाई जाएगी, इसका निर्णय चुनाव आयोग के दिशानिर्देश के तहत होगा।
46 मतदान केंद्रों पर 12 सौ से ज्यादा मतदाता
अबकी बार चुनाव आयोग के दिशानिर्देश के तहत मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की तादाद 12 सौ से ज्यादा नहीं रखने के निर्देश मिले थे। इसी के तहत ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का निर्धारण किया गया है। 46 केंद्र ऐसे हैं जिन पर 12 सौ से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। कुल 3791 मतदेय स्थल बनेंगे। छह मतदेय स्थल वाले केंद्र 35, सात मतदेय स्थल वाले केंद्र 30 और आठ मतदेय स्थल वाले मतदान केंद्रों की संख्या पांच है।