फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cousin brothers died in accident going to sister wedding in Bareilly

मातम में बदलीं खुशियां: बहन की शादी में जा रहे चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, पेड़ से बाइक टकराने से हुआ हादसा

Sun, 28 Apr 2024 06:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Apr 2024 06:35 AM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा में शनिवार को सड़क हादसे में चचेरे तहेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बहन की बरात में जाते समय उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई थी। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Cousin brothers died in accident going to sister wedding in Bareilly
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में बहन की शादी में दोस्त के साथ जा रहे चचेरे-तहेरे भाइयों की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। इससे शादी के घर में मातम छा गया।

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जटौआ निवासी साहिल पुत्र अकील अहमद (20) और उसका चचेरा भाई बिलाल पुत्र गुड्डू (14) धौराटांडा से अटामांडा रोड स्थित मिलक इमाम नगर के एक बरातघर में जा रहे थे। इस बरातघर में बिलाल की तहेरी बहन की बरात आई थी। बाइक साहिल चला रहा था। शनिवार रात 10 बजे समसपुर व मिलक इमाम नगर (गौटिया) के बीच बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन


इस घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची धौराटांडा चौकी पुलिस व परिजन गंभीर हालत दोनों को बरेली के निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। रात 11 बजे परिजन दोनों के शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां शव मोर्चरी में रखवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदलीं खुशियां 
शादी के माहौल में एक ही कुनबे के दो लड़कों की मौत ने परिवार को झकझोर दिया। रात में बरातघर में हंसी-ठिठोली के बीच बिलाल की तहेरी बहन के निकाह की रस्म पूरी की जा रही थी। जब यह सूचना मिली तो आधे से ज्यादा बराती घटनास्थल और फिर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। 

गांव के प्रधान ताज मोहम्मद अंसारी ने बताया कि इस बरात के अलावा रविवार को बिलाल के तहेरे भाई शहरोज की बरात जानी थी। परिवार में लगातार दो शादियां होने की वजह से दूरदराज से भी मेहमान आए हुए हैं। पलभर में हंसी का माहौल गम में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed