फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Viral Video of wife by husband Bareilly musque announces to say sorry

पीछा छुड़ाने के लिए वायरल किया पत्नी का अश्लील वीडियो, मस्जिद से किया गया एलान

Sat, 14 Dec 2019 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Viral Video of wife by husband Bareilly musque announces to say sorry
सांकेतिक तस्वीर

बरेली के नवाबगंज में पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में शुक्रवार को मस्जिद से एलान कर युवक से गुनाह से तौबा करने को कहा गया। ऐसा न करने पर उसका सामाजिक बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई। एलान होते ही गांव में हड़कंप मच गया। मामले में शनिवार को युवक की मां पुलिस अफसरों से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग करेगी।

विज्ञापन


नगर से सटे एक गांव के युवक ने छह महीने पहले जयपुर में रहकर कारचोबी का कार्य करने के दौरान पड़ोस में रहने वाली भदपुरा ब्लॉक के एक गांव की युवती से संबंध हो गए थे। जयपुर से घर लौटने पर जब युवती ने निकाह करने की बात कही तो वह मुकर गया। करीब तीन सप्ताह पहले युवती युवक के घर आकर दरवाजे पर बैठ गई और निकाह की जिद करने लगी। 
विज्ञापन


पंचायत के बाद दोनों का निकाह हो गया। आरोप है कि दो सप्ताह पहले युवक ने पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जब गांव के लोगों ने वीडियो देखा तो वे युवक के विरोध में लामबंद हो गए। वे युवक से सार्वजनिक माफी मांगने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले युवक पर कार्रवाई के लिए एसडीएम से शिकायत भी की गई। शुक्रवार को मस्जिद से एलान कर माफी मांगने की बात कही गई। चेतावनी दी गई कि यदि युवक ने ऐसा नहीं किया तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed