{"_id":"5df3e8438ebc3e87aa2c0e0e","slug":"court-hafizganj-news-bly3878566154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिजगंज में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफिजगंज में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। कॉलेज जा रही हाईस्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। मामले में हिरासत में लिए गए दो अन्य युवकों को छात्रा के पहचानने से इंकार करने पर छोड़ दिया। उधर, छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए कॉलेजों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।
गुरुवार को एक गांव की हाईस्कूल की छात्रा सुबह आठ बजे घर से पैदल कॉलेज आ रही थी। रास्ते में हरहरपुर मटकली में एक धर्मस्थल के पास खडे़ तीन शोहदों ने उसे रोक लिया और फिर छेड़छाड़ करते हुए खींचकर कब्रिस्तान के पीछे झाड़ियों में ले जाने लगे। छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। कुछ लोगों ने छात्रा को खींचकर ले जाते देखा तो वे ललकारते हुए दौड़े, तभी आरोपी छात्रा को छोड़कर भाग गए। छात्रा ने परिवारवालों को सूचना दी। पुलिस भी पहुंच गई। संदेह में धर्मस्थल पर काम करने वाले और एक अन्य युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। देर शाम छात्रा से पहचान कराई गई तो उसने उन दोनों को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने उन दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो मुख्य आरोपी आलमीर का पता चल गया। पुलिस ने देर रात दबिश देकर आलमीर को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुरेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके दोनों फरार साथियों की तलाश की जा रही है। कॉलेज समय में आसपास पुलिस बल तैनात रहेगा। छेड़खानी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।