फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   court

भागदौड़ से टूट गया परिवार.. पुलिस और वकीलों ने किया बेड़ा पार

Sat, 11 Jan 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
court
पुलिस ने साक्ष्य और गवाह जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी तो वकीलों ने पैरवी में लगाया पूरा दम
विज्ञापन

डीजीसी ने कहा- निर्भया से भी जघन्य बर्ताव किया गया नवाबगंज की पीड़िता के साथ
बरेली। लगातार तारीखों पर भागदौड़ से मेहनत-मजदूरी करने वाला पीड़ित बच्ची का परिवार हताश था तो अभियुक्तों के पक्ष के दबाव ने भी उसका हौसला तोड़ दिया। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही महीनों बाद वह इस कैस में पैरवी करने से हाथ खींचने लगा। लेकिन इसके बाद पुलिस और सरकारी वकीलों ने मिसाल पेश की। साक्ष्यों को वैज्ञानिक अनुसंधान कराकर मजबूत किया गया जो अदालत के लिए किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए अहम जरिया बने।
डीजीसी क्राइम सुनीति कुमार पाठक ने सजा का 41 पन्नों का आदेश सुनाते हुए स्टाफ के साथ पुलिस को भी बधाई दी। उन्होंने इसे दिल्ली के निर्भया कांड से भी जघन्य अपराध करार देते हुए कहा कि दिल्ली दुष्कर्म कांड की पीड़ित बालिग थी लेकिन नवाबगंज में 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार की गईं। बच्ची अनुसूचित जाति के गरीब परिवार की थी और आरोपियों का ताल्लुक पिछड़ी जाति के प्रभावशाली परिवारों से था। उन्होंने केस को प्रभावित करने के लिए साम-दाम के साथ हर हथकंडा अपनाया। हालात ऐसे बन गए कि बच्ची के घरवालों ने पैरवी ही छोड़ दी। उन्होंने इस प्रकरण में पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस ने बिना प्रभावित हुए पीड़ित के हक में फर्ज निभाया।
विज्ञापन

पॉक्सो कोर्ट के एडीजीसी रीतराम राजपूत ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कपड़ों के साथ छिपाई गई पीड़िता की सलवार से नमूने लेकर लखनऊ लैब भेजे थे। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डाली गई सरसों की लकड़ी पर लगे पदार्थ से भी सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई। प्राइवेट पार्ट पर करीब दस चोटें पाई गईं और हाइमन भी फटी मिली जिसने इसे गंभीरतम अपराध साबित किया। लगातार चार दिन चली बहस के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित कर लिया। उन्हें पहले से उम्मीद थी कि बच्ची के गुनहगारों को फांसी से कम सजा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed