फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Courier company duped of lakhs, fake mobile phones returned under exchange scheme

Bareilly News: कोरियर कंपनी को लाखों का चूना, एक्सचेंज स्कीम में लौटाए नकली मोबाइल फोन

Thu, 12 Mar 2026 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Courier company duped of lakhs, fake mobile phones returned under exchange scheme
बरेली। ऑनलाइन मोबाइल फोन डिलीवर करने वाली कोरियर कंपनी को शहर निवासी जालसाजों ने लाखों की चपत लगा दी। नए मोबाइल फोन के बदले में लौटाए जाने वाले ओरिजनल पुराने मोबाइल की बजाय एक ही मॉडल के नकली असेंबल मोबाइल फोन जमा करा दिए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक खड़क सिंह ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उनकी कंपनी फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने वाले ग्राहकों तक सामान पहुंचाती है। जो ग्राहक खरीदने के बाद फोन बदलते हैं, उनके पुराने फोन लेकर नया देने का काम भी किया जाता है।
विज्ञापन

स्कीम का फायदा उठाकर शातिरों ने फर्जी ग्राहक बनकर नए मोबाइल ले लिए और बनाए गए नकली मोबाइल फोन कर्मचारियों को थमा दिए। ग्राहकों का नाम पता भी फर्जी था। इस तरह कई लाख रुपये के नए मोबाइल फोन धोखाधड़ी से ले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी शहर में डमरू चौराहे के पास ली गई। कर्मचारी को घर न बुलाकर हर बार ग्राहक चौराहे पर ही डिलीवरी लेने आ जाते थे। आठ दिसंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक ये मोबाइल मंगाए गए। जांच में सामने आया कि फर्जी ग्राहक पवन चौक्से ने नकली मोबाइल फोन तैयार कर नए हड़प लिए। इज्जतनगर पुलिस मामला दर्ज कर पवन के साथ ही गबन में शामिल उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed