फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   couple celebrated birthday of pet dogs cut cake In Bareilly after partying and big announcement

UP: दंपती ने मनाया पालतू कुत्तों का जन्मदिन, पार्टी कर काटा केक, रिश्तेदारों को दी दावत, किया ये बड़ा एलान

Wed, 16 Aug 2023 11:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Aug 2023 11:28 AM IST
सार

एक निसंतान दंपती ने दो कुत्तों को बच्चों की तरह पाला और एक साल का होने पर उनका जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। बोहित गांव निवासी दंपती श्यामविहारी और रेनू ने अपने एक साल के पालतू कुत्ते लालू और भूरा का जन्मदिन मनाया। 

विज्ञापन
couple celebrated birthday of pet dogs cut cake In Bareilly after partying and big announcement
कुत्तों का जन्मदिन मनाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा में मंगलवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। आपने लोगों को अपने बच्चों का बर्थडे धूमधाम से मनाते हुए देखा होगा लेकिन, यहां दो कुत्तों का जन्मदिन मनाया गया है। इस दौरान दंपती ने पार्टी का आयोजन भी किया। दंपती ने एलान किया कि वह अपनी जायदाद कुत्तों के नाम करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक निसंतान दंपती ने दो कुत्तों को बच्चों की तरह पाला और एक साल का होने पर उनका जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। बोहित गांव निवासी दंपती श्यामविहारी और रेनू ने अपने एक साल के पालतू कुत्ते लालू और भूरा का जन्मदिन मनाया। 
विज्ञापन


पालतू कुत्ते के जन्मदिन को लेकर परिवार ने शानदार तैयारी की। केक काटने से लेकर पार्टी तक का आयोजन किया। जन्मदिन पार्टी में मेहमानों को भी आमंत्रित किया था। मेहमानों ने जन्मदिन पर कुत्तों को गिफ्ट दिया। खास बात यह रही कि कुत्तों की मालकिन ने उनकी आरती उतारी और उनसे केक कटवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू ने बताया कि वह अपने पति का खेतीबाड़ी में हाथ बंटाती हैं। उनके कोई संतान नहीं है। एक कुतिया ने दो पिल्लों को जन्म दिया, जिसके बाद वह दोनों को अपने घर ले आई। घर लाकर दोनों का नाम लालू और भूरा  रखा। अब एक साल पूरा होने पर उनका जन्मदिन मनाया। 


 

रेनू ने बताया कि उसका पूरा परिवार और आसपास के लोग दोनों को बहुत प्यार करते हैं। रेनू के पति श्याम विहारी ने कहा कि लालू और भूरे को वह अपनी संतान की तरह मानते हैं। परिवार के लोग उनकी जायदाद पर बुरी नजर रखते हैं, इसलिए वह अपनी जायदाद दोनों कुत्तो के नाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed