{"_id":"6678ba59b36828d06a026ba9","slug":"couple-beaten-up-in-dispute-over-bike-collision-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103637-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली दुकान में घुसी, दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली दुकान में घुसी, दो किसानों की मौत
विज्ञापन
भमोरा। मृतक का फाइल फोटो-स्वजन
- फोटो : amar ujala
भमोरा (बरेली)। मिर्च बेचने देवचरा जा रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया।
बदायूं के नौशारा निवासी राजवीर (50) पुत्र स्व. ठाकुर मौर्य अपने साथी शिशुपाल (52) पुत्र स्व. बिहारी मौर्य और गांव निवासी हुजूर हसन व चमन मौर्य के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से रविवार सुबह देवचरा बाजार मिर्च बेचने जा रहे थे। राजवीर, शिशुपाल, हुजूर हसन आगे ट्रैक्टर पर बैठे थे। वहींं, चमन मौर्य ट्रॉली पर बैठे हुए थे। भमोरा थाने के गेट के बराबर में बने ब्रेकर पर रफ्तार धीमी करने पर पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।
हादसे में शिशुपाल व राजवीर ट्रैक्टर से गिर गए और पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हुजूर हसन व चमन मौर्य ने कूदकर अपनी जान बचाई। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आंवला रोड क्रॉस करते हुए सामने बनी भमोरा निवासी धर्मेंद्र शर्मा की मिठाई व लस्सी की दुकान में घुस गया, जिससे दुकान का काउंटर व सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई स्वरूप दोनों वाहनों की कब्जे में ले लिया है। राजवीर के परिवार में पत्नी, तीन लड़की व दो लड़के हैं। शीशपाल के परिवार में एक पुत्र और पांच बेटियां हैं। गांव में एक साथ दो मौतों से मातम पसरा है।

भमोरा। मृतक का फाइल फोटो-स्वजन- फोटो : amar ujala